Dumka News: तालाब में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत
दुमका, सितम्बर 18 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। विश्वकर्मा पूजा के दिन गुरुवार को सरैयाहाट के मटिहानी गांव में एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जागेश्वर सिंह के इकलौते पुत्र शक्ति सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जागेश्वर सिंह अपने पुत्र शक्ति को साथ लेकर तालाब के पास बाइक धोने गए थे। वहां कई लोग अपनी-अपनी बाइक साफ कर रहे थे। इसी दौरान जागेश्वर भी बाइक धोने में व्यस्त हो गए। बाइक धोने के बाद वह घर लौट आए, लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि उनका पुत्र साथ नहीं है। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पत्नी से शक्ति के बारे में पूछा तो पत्नी ने बताया कि वह तो आपके साथ ताला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.