दुमका, नवम्बर 30 -- Dumka News: काठीकुंड। काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत बड़ा चापुड़िया पंचायत के बोकवा गांव निवासी सुधीर बास्की की तमिलनाडु में बिजली करंट लगने से मौत हो गई। वह रोजगार की तलाश में केरल जा रहा था। इसी दौरान तमिलनाडु में उतरने के बाद करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो हो गई थी। घटना के बाद उसके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाने के लिए झारखंड सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक सूरज कुमार हांसदा ने झारखंड सरकार की प्रवासी श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजना के तहत मृतक की पत्नी पकू मुर्मू को श्रमिक दुर्घटना कोष से 50 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: तमिलनाडु में करंट लगने से काठीकुंड के मजदूर की मौत, पत्नी को सहायता राशि इस अवसर पर श्रम अधीक्षक सूरज कुम...