Dumka News: ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 126 आवेदकों के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन
दुमका, जुलाई 31 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। जिला परिवहन कार्यालय दुमका की ओर से गुरूवार को काठीकुंड प्रखंड कार्यालय के सभागार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के दौरान पहले से ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों द्वारा गहन सत्यापन किया गया। दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदकों की फोटोग्राफी एवं डिजिटल हस्ताक्षर (सिग्नेचर) की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके उपरांत परिवहन विभाग के निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस परीक्षा भी आयोजित की गई। आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का संचालन दो चरणों में किया गया। पहला सत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.