दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के प्रथम दिन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले लाभूको की भीड़ उमड़ पड़ी। इस शिविर में सरैयाहाट प्रखंड के अलावे अन्य प्रखंड के लोग आये थे। जानकारी के अभाव में कुछ युवक इधर -उधर भटकते देखे गए। जबकि बताये कि आवेदन करने के लिए नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, कैफे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रज्ञा केंद्र से निकली हुई आवेदन रसीद, आधार कार्ड, पेनकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर कैंप में जाना होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...