Dumka News: ड्राइवर लाइसेंस शिविर में 108 आवेदन प्राप्त, 61 अभ्यर्थी हुए सफल
दुमका, जुलाई 7 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में सोमवार को दो दिवसीय विशेष ड्राइवर लाइसेंस शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 61 अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट में सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। वहीं, ड्राइविंग टेस्ट में असफल रहे अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शेष अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा टेस्ट देकर लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। दो दिवसीय इस शिविर का दूसरा दिन मंगलवार को भी आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.