दुमका, सितम्बर 9 -- Dumka News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में स्वास्थ्यकर्मियों के ड्यूटी के दौरान विभागीय परिधान में नहीं आने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई बार यह समझने में परेशानी होती है कि कौन नर्स अथवा स्वास्थ्यकर्मी है। इससे मरीजों को सही कर्मी की पहचान करने और अपनी समस्या बताने में दिक्कत होती है। समाजसेवी मनोज कुमार मंडल ने कहा कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्वास्थ्यकर्मियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी यदि ड्यूटी के दौरान विभागीय परिधान में रहें तो मरीज और उनके परिजन उन्हें आसानी से पहचान सकेंगे। इससे अस्पताल में व्यवस्था भी बेहतर होगी और मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने स्वास्...