Dumka News: डीलरों ने बकाया कमीशन को लेकर की समीक्षा बैठक
दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: राघव माधव मंदिर के प्रशाल भवन में सोमवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद फेडरेशन की ओर से राज्य के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बकाया भुगतान और विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।फेडरेशन ने कहा है कि राज्य के लाभुकों तक केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का खाद्यान्न अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य डीलर ही करता है, लेकिन इस बढ़ती महंगाई के दौर में उन्हें मात्र एक रुपया पचास पैसा प्रति किलो कमीशन पर काम करना पड़ रहा है। फेडरेशन ने इसमें डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी कर कमीशन कम से कम तीन रुपये प्रति किलो करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.