Dumka News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-महगामा राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव के समीप शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर शहर के हनुमान टिकरी पार्क निवासी रोहित केशरी (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रोहित केशरी किसी निजी कार्य से गोड्डा गए थे। शनिवार देर शाम वह बाइक से हंसडीहा होते हुए देवघर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगवारा गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Dumka News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, देवघर रेफरपरिवार में मातम फोटो-25दुमका-221, कैप्सन-सड़क दुर्धटना में घायल युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.