दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: मसलिया के अंचल सभागार में बुधवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित की गई। इस मौके पर बीडीओ अजफर हसनैन, अंचलाधिकारी रंजन यादव एवं बीपीएम श्यामसुंदर सिंह उपस्थित थे। मौके पर बीडीओ अजफर हसनैन ने ग्राम प्रधानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की उपयोगिता के बारे बताया कि इसके माध्यम से सरकार को उपजाऊ जमीन के साथ साथ कई तरह की अकड़ा प्राप्त होती है। वर्तमान में एक लाख के करीब प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाना है। उपयुक्त का निर्देश है कि सभी ग्राम प्रधान जो एंड्रॉयड मोबाइल चलाने में समर्थ है। इस डिजिटल क्रॉप सर्वे को पूरा करने में सहयोग करे। इसके लिए ग्राम प्रधानों को प्रति प्लॉट दस रुपया की दर से अपने बैंक खाता में भुगतान किया जाएगा।

डिजिटल क्रॉप सर्वे में ग्राम प्र...