Dumka News: डिजिटल :छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में निकाला पैदल न्याय मार्च
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा। काठीकुंड में 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले के विरोध में स्टूडेंट यूनियन की ओर से शिकारीपाड़ा में मंगलवार को पैदल न्याय मार्च निकाला गया। इस मार्च में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर पीड़िता को न्याय दिलाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जोरदार मांग उठाई। मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बच्चियों के साथ होने वाले जघन्य अपराध किसी भी सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: छात्रा हत्याकांड पर भाजपा ने सरकार को घेरा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.