Dumka News: डिजिटल: साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके,सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर दिया जोर
दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने शुक्रवार को हंसडीहा स्थित संत फ्रांसिस मिशन स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को साइबर ठगी के बढ़ते तरीकों से सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने का संदेश दिया।थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने और अज्ञात व्यक्तियों के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से साइबर ठगी का शिकार होना पड़ सकता है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में सतर्क रहने तथा इसकी सूचना पुलिस को देने की सलाह दी।फोटो यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बच्चों को साइबर अपराध से बचाव को किया जागरूक संख्या 40 स्कूली बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.