दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने से तंग आकर कार्य का बहिष्कार कर दिया। कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।धरना पर बैठे कर्मियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। बार-बार अधिकारियों को आवेदन देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।फोटो संख्या 41 सीएचसी में बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते आउटसोर्सिंग कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...