Dumka News: डिगवाडीह में 22 सितंबर को मनेगा 17वां करम पर्व, मिलन समारोह सह पूजा का होगा आयोजन
दुमका, सितम्बर 14 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड में करम पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा, प्रखंड कमेटी मसलिया की ओर से आगामी 22 सितंबर 2026, मंगलवार को 17वां करम पर्व मिलन समारोह सह पूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डिगवाडीह लालबहियार, पंचायत गुमरो, प्रखंड मसलिया में किया जाएगा। समारोह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: करम पर्व की तैयारी को लेकर आदिवासी समाज की हुई बैठककार्यक्रम का महत्व आयोजकों ने बताया कि करम पर्व आदिम जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। कार्यक्रम में करम पूजा के साथ समाज के लोगों का मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें करम पर्व मनाने वाले सभी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.