दुमका, नवम्बर 9 -- Dumka News: विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) दुमका के तत्वावधान में सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के मार्गदर्शन में तथा प्राधिकार के सचिव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के महत्व एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा सभी नागरिकों के लिए न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Dumka News: विधिक सेवा दिवस के अवसर पर डालसा कार्...