Dumka News: डाक बम सेवा शिविर का थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन
दुमका, अगस्त 3 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के अवसर पर हंसडीहा थाना के सामने स्थापित डाक बम सेवा शिविर का उद्घाटन रविवार को थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान डाक बम एवं कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर की स्थापना की गई है। शिविर में फल, नाश्ता, ठंडा एवं गर्म पेयजल, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक दवाइयों की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक रविवार से संचालित होगा, ताकि बड़ी संख्या में गुजरने वाले डाक बमों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बाराहाट मुख्य बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.