दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के ठाड़ीहाट के मारघट के समीप बुधवार को हुए सड़क दुर्घटना में लखना गांव निवासी मंसूदन राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को संभाला और बेहतर इलाज के लिए दुमका ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ठाड़ीहाट के मारघट के पास सड़क काफी घुमावदार है। इसी दौरान वाहन चलाते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल की स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए दुमका ले जाने की व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक गंभीर बताया गया कि घटना की सूचना रामगढ़ थाना को परिजनों की ओर से तत्का...