दुमका, सितम्बर 8 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया थाना क्षेत्र के हारो रायडीह बाजार एवं सिद पहाड़ी मोड के पास चिटाई टोला जाने वाले सड़क के पास स्थित बिजली ट्रांसफार्मर की कॉइल रविवार शाम को ठनका की चपेट में आकर जल गया। जिससे रविवार शाम से अंधेरा पसर गया है। हारोरायडीह बाजार के हटिया जाने वाले सड़क किनारे स्थित एक सौ केवी ट्रांसफार्मर से अस्सी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती थी। उपभोक्ताओं अमर सेन, दीपक साह, राकेश दे, पार्थ दत्त, निताई दत्त, तापस नंदी, विकास नंदी, बबलु नंदी, श्यामल दास, किशोर साह, गौतम नाग सहित अनेको ने बताया कि बीती शाम से बिजली नही होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिदपहाड़ी मोड के पास स्थित पच्चीस केवी के ट्रांसफार्मर से पचास उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होता था। ठनका से बिजली ट्रांसफार्मर ...