दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट मार्ग रामगढ़ में बालू लदा ट्रेलर ट्रक से धक्का लगने पर मारुती क्षतिग्रस्त हो गई व चालक को घायल हो गया। बताया जाता है मारुति सं जेएच 04 एई 0981 सरस बंगाल की ओर जा रहा था।वहीं दूसरी पत्ताबाड़ी की ओर से आ रही ओवरलोड बालू लदा ट्रेलर ट्रक चालक तीव्र गति से परिचालन करते हुए रामपुरहाट की ओर जा रहा था कि रामगढ़ चौक पर ही उक्त मारुति को ठोकर मारते हुए भागने की कोशिश की। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर ट्रक को पकड़ा गया एवं मारुती कार में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...