Dumka News: ट्रेलर की टक्कर में चालक-खलासी जख्मी
दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: दुमका-रामपुरहाट मार्ग में मोहुलपहाड़ी के समीप तेज रफ्तार में दुमका से सरसडंगाल की ओर गिट्टी लेने जा रही ट्रेलर हाइवा के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत से चालक को केबिन से निकलकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना अहले सुबह 4 बजे हुई। घायल खलासी अभिनव कुमार का मोहुल पहाड़ी अस्पताल में इलाज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.