दुमका, सितम्बर 8 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र मसलिया-दलाही मुख्य सड़क रांगा के तीखे मोड़ के पास सुबह करीब दस बजे एक ट्रेलर के चपेट में आने से दो मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मवेशी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर ट्रेलर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पीछाकर ट्रेलर को शिकारपुर के पास पकड़ लिया। परंतु चालक भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर मवेशी मालिक एवं ग्रामीणों ने मुआबजा की मांग को लेकर कुछ देर तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को होने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया। जानकारी के अनुसार रांगा गांव के चुड़का मरांडी एवं दीवान मरांडी का बैल सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मसलिया से दलाही की ओर जा रहे एक ट्रेलर तेज गति में...