दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: जामा। जामा प्रखंड के असनसोल पंचायत अंतर्गत दलदली गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि गांव का ट्रांसफार्मर 29 जून से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं होने पर परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई कर गांव में वि...