दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट मार्ग एनएच 114 ए पर नलहची पुल के समीप गिट्टी लदा ट्रेलर ने एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर मे स्टोन चिप्स लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर स्कॉर्पियो एवं पिकअप से दो कांवरिया वाहन गुजर रही थी जो दुर्घटना का शिकार होने से बाल बाल बच गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक महेंद्र यादव केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना थाना को देने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तत्पश्चात पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाल गया। उसे शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। महेंद्र यादव का एक पैर पूरी तरह से चकनाचूर ह...