Dumka News: ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। दुमका-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर निश्चितपुर से आगे हेमंतपुर के पास गुरुवार की अहले सुबह सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जामा थाना क्षेत्र के निश्चितपुर गांव निवासी बाबूजन हेंब्रम के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार बाबूजन हेंब्रम सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान जामताड़ा की ओर से दुमका आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें दुमका सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.