दुमका, जुलाई 22 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के ओड़ताड़ा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चढ़चहरा गांव निवासी प्रमोद मांझी (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रमोद मांझी बाइक से दुमका की ओर से हंसडीहा आ रहे थे।

घटना का विवरण इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद मांझी मौके पर ही मौत हो गया। इधर घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने हंसडीहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुमका पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें ...