दुमका, जुलाई 18 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य पथ के आसनबनी पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना शुक्रवार की है। घटना में कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन कई घण्टे मुख्य पथ जाम रही। बड़ी एवं भारी वाहन रोड पर घंटों खड़ी रही। हलांकि छोटी वाहन बगल से निकल रही थी। दरअसल एक बड़ी ट्रक यहां अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में घुसा था। साथ ही पूरा रोड को अवरुद्ध कर दिया था। ट्रक से लोड माल उतारने के बाद ही ट्रक को मौके से हटाया गया और रोड से आवाजाही सामान्य हुआ। तब तक बड़ी वाहन फंसी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...