Dumka News: टेंट सिटी के प्रवेश द्वार पर कांवरिया से मोबाइल छिना
दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान हंसडीहा स्थित टेंट सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुक्रवार देर शाम एक कांवरिया से मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है। घटना के बाद कांवरियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार टाटानगर से आए कांवरिया जत्थे में शामिल गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र निवासी सूरज देव राम टेंट सिटी के प्रवेश द्वार के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके गले में फीते से लटके मोबाइल पर झपट्टा मार दिया और तेज गति से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना में सूरज देव राम सड़क पर गिरते-गिरते बच गए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: टोटो चालक से रंगदारी मांगी, विरोध पर तोड़ा शीशा तोड़ा पीड़ित कांवरिया ने बताया कि बदमाश उनका रेडमी 3एक्स मोबाइल लेकर फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.