Dumka News: झुका एलटी पोल दे रहा हादसे को न्योता ग्रामीणों में चिंता
दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड की कठलिया पंचायत अंतर्गत सिदपहाड़ी से मक्रमपुर जाने वाली सड़क पर आमदहा के समीप बिजली विभाग की लचर रखरखाव व्यवस्था सामने आई है। सड़क किनारे लगा एलटी (लो टेंशन) बिजली पोल करीब 45 डिग्री तक झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां दिनभर ग्रामीणों, विद्यार्थियों और दोपहिया वाहनों का आवागमन लगा रहता है।
ग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों का कहना है कि पोल काफी दिनों से झुकी हुई स्थिति में है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब तक इसे सीधा करने या बदलने की कोई पहल नहीं की गई है। बरसात के मौसम में तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के कारण पोल के गिरने का खतरा और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.