Dumka News: झिकरा पंचायत में फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब धानकुट्टा की टीम ने जीता
दुमका, अक्टूबर 17 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड की झिकरा पंचायत अंतर्गत छोटा धनियापहाड़ी में शुक्रवार को न्यू स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अपेक्स स्ट्राइकर इलेवन धानकुट्टा की टीम ने राजू स्टार सालदाहा को ट्राइब्रेकर में हराकर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित खेल के दौरान दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद ट्राइब्रेकर के जरिए विजेता का फैसला हुआ, जिसमें धानकुट्टा की टीम ने बाजी मारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.