दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और फौजदारी बाबा के नाम से विख्यात बासुकीनाथ धाम में न्याय जगत के विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ। झारखंड हाई कोर्ट के जज मनोज प्रसाद और उड़ीसा हाई कोर्ट के जज शिबू शंकर मिश्रा ने सपरिवार बासुकीनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना मुख्य पुरोहित कुंदन पत्रलेख और जितेंद्र झा ने संपन्न कराई। इस दौरान मौजूद न्यायाधीशों ने बाबा बासुकीनाथ से देश व राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर जरमुंडी सीडीपीओ नवल किशोर सिंह सहित पुलिस के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। फोटो-23दुमका-207, कैप्सन- बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना करते झारखंड और उड़ीसा हाई कोर्ट के जज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...