Dumka News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक बसंत सोरेन से की मुलाकात
दुमका, नवम्बर 30 -- Dumka News: दलाही। झामुमो दुमका जिला कमेटी की ओर से रविवार को भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व उनके शुभचिंतकों ने दुमका विधायक बसंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपने विधायक को लंबे समय के बाद स्वस्थ पाकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके बाद बारी-बारी से कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर जिला प्रवक्ता सह केंद्रीय समिति सदस्य अब्दुस्सलाम अंसारी, जिला सचिव निशित वरन गोलदार, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य कादिर रज़ा,प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू ऐनुल अंसारी, नूरे आलम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.