दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार रात हुई झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। खेतों में पानी भरते ही शुक्रवार सुबह से किसान धान की रोपाई में जुट गए। गोलबंधा, आमगाछी, रांगा, बेलियाजोर, मसानजोर आदि दर्जनों गांव समेत आसपास के गांवों में किसान खेतों में धान रोपाई शुरू कर दिया है। जिससे खेतो की रौनक लौट आई है। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार रात हुई झमाझम बारिश से खेतों में रोपाई लायक पानी लग गया है। खेतों में तैयार बिचड़ा भी अब खेत में लगाने योग्य हो गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: अगले चार दिनों तक कटिहार में अच्छी बारिश के आसार उन्हने आगे बताया कि सुबह होते ही हल और बैल लेकर खेत पहुंचकर जुताई किए और धान की रोपाई शुरुआत कर दिए है। स...