Dumka News: जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक में आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर
दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लिए गए निर्देश उपायुक्त ने सभी एसएचजी सदस्यों का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने तथा लोकोस ऐप में वित्तीय लेन-देन की प्रविष्टि समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान के तहत दीदियों की आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पलाश टोटो योजना के माध्यम से लाभान्वित सखी मंडल की दीदियों की आय की जानकारी ली। बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.