दुमका, अक्टूबर 9 -- विधवा पेंशन बंद होने से विमली देवी परेशान Dumka News: जरमुंडी प्रखंड की राजा सिमरिया पंचायत अंतर्गत खुटहरी गांव की रहने वाली विमली देवी की विधवा पेंशन पिछले कई वर्षों से बंद है। पति स्वर्गीय बलराम मंडल की मृत्यु के बाद सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली पेंशन ही उनके जीवनयापन का एकमात्र सहारा थी। लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में जीवित विमली देवी को मृत घोषित किए जाने के कारण उनकी पेंशन बंद हो गई। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विमली देवी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विमली देवी ने बताया कि पेंशन बंद होने के बाद जब उन्होंने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर इसकी जानकारी ली, तो उन्हें बताया गया कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है। इसी वजह से उनकी पेंशन का भुगतान रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह जीवित हैं ...