दुमका, अगस्त 8 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर में शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो. नब कुमार पाल की अध्यक्षता में सेमस्टार 1 कला, विज्ञान वाणिज्य (2026-30)के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने कॉउंसलिंग की शुरुआत से ही सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के आगमन की शुभ कामनाओं के साथ उनके उज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर संबोधन में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि आज के युवा देश के भविष्य है l जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन में रहना बहुत जरुरी है। बड़ो के प्रति सम्मान की भावना नैतिकता की पहचान है। सभी को अपने पढ़ाई के प्रति जागरूक रहना है, तभी एक योग्य युवा तैयार हो सकता है l उन्होंने महाविद्यालय की सुविधाओं ...