दुमका, अगस्त 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।विद्युत आपूर्ति क्षेत्र दुमका के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता राकेश प्रसाद ने बुधवार को जन समस्या निवारण केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। यह केंद्र महुआडंगाल स्थित बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। जीएम राकेश प्रसाद ने बताया कि इस यह केंद्र सुबह छह बजे से रात दस बजे तक काम करेगा। इसका हेल्पलाइन 9288526649 है। इसमें उपभोक्ता बिजली से संबंधित सभी तरह की शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, जिसका त्वरित समाधान विभाग के द्वारा किया जाएगा। इसमें मीटर खराब से संबंधित समस्या, ट्रांसफार्मर जलना, बिल से संबंधित समस्या, तार और पोल की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग का उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। इसी के तहत यह नई पहल की गई है। इस अवसर पर जीएम के अल...