Dumka News: जिले के 10 विद्यालयों में बनाया जाएगा अतिरिक्त कक्षा-कक्ष
दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिले में विद्यालयों में आधारभूत शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई संचालित करने वाले 10 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की उपलब्धता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। दुमका सदर प्रखंड के पांच विद्यालयों में एक-एक अतिरिक्त कक्षा -कक्ष बनाया जाएगा l इसके अतिरिक्त शिकारीपाड़ा, गोपीकांदर, काठीकुंड, रानेश्वर एवं सरैयाहाट प्रखंड के एक-एक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण कराया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.