दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: दुमका, हिटी। जिले के सभी सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दो दिवसीय दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को प्रारूप मतदाता सूची एवं एएसडीडी सूची से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 तथा मतदाता सूची में संशोधन एवं अन्य सुधार के लिए फार्म-8 जमा लिया गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने हेतू प्रथम कैम्प का आयोजन सभी बूथों पर 8 व 9 अगस्त को किया जाना है। इसी के तहत शनिवार को सभी बूथों पर कैम्प का आयोजन किया गया। प्रथम दिन कैम्प पहुंच लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं व प्रारूप मतदाता सूची एवं एएसडीडी सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। इस बीच कई लोग परेशान भी दिखो...