दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन, प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए औचक निरीक्षण की जानकारी प्राप्त की तथा निरीक्षण के दौरान सामने आए मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर...