दुमका, अक्टूबर 15 -- Dumka News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), दुमका द्वारा संचालित जिला शिक्षा इकाई के सदस्यों के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका सुधांशु कुमार शशि की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्राधिकार के सचिव, विवेक कुमार ने किया बैठक में जिला शिक्षा इकाई के कार्यों की समीक्षा की गई तथा शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करने पर चर्चा की गई। बैठक में विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा बच्चों और युवाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा...