दुमका, अक्टूबर 18 -- Dumka News: जामा। जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने रविवार को जामा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में तीन पीसीसी सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़कों का निर्माण कुल 44 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। पहली सड़क का निर्माण थानपुर पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग के तहत आरईओ रोड से पहरीडीह होते हुए बुरुडीह तक कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरी सड़क मोहलबोना पंचायत के जामा आदिवासी टोला में आरईओ रोड से जरपुरा तक बनाई जाएगी। एनआरईपी के तहत डीएमएफटी मद से बनने वाली इस सड़क के लिए 15 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, तीसरी सड़क नाचनगाड़िय...