Dumka News: जामा प्रखंड के 11 पंचायत सचिवों की हुई सेवा संपुष्टि
दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि।पिछले 22 जुलाई को संपन्न जिला स्थापना-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक में जामा प्रखंड में पदस्थापित 11 पंचायत सचिवों की सेवा संपुष्टि की गई। यह कार्रवाई पंचायती राज एवं एनआरईपी विशेष प्रमंडल विभाग, झारखंड की अधिसूचना संख्या 1963/रांची, 02 जुलाई 2015 तथा सहायक निदेशक पंचायती राज विभाग झारखंड रांची के पत्र संख्या 2470/रांची, 29 अक्तूबर 2025 में निहित प्रावधानों के तहत की गई। सेवा संपुष्टि के लिए निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले पंचायत सचिवों में शालिनी चौधरी, पूजा मिश्रा, प्रियंका कुमारी, शिखा टुडू, अवनीश कुमार, अमन कुमार शर्मा, जेवियर हेमरोम, नव कुमार साहा, महेंद्र कुमार, सुनील टुडू एवं मदन टुडू शामिल हैं। सेवा संपुष्टि होने से संबंधित पंचायत सचिवों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.