दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: जामा,प्रतिनिधि। श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारापलासी की पहली बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में समिति के सचिव प्रेम कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गांव के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और कई विषयों पर आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया। बैठक में पिछले वर्ष के पूजा आयोजन का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश भालोटिया ने प्रस्तुत किया। वहीं इस वर्ष पूजा को बेहतर एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूजा पंडाल, लाइटिंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वोलेंटियर टीम का गठन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: दुर्गा पूजा की तैयारी को ...