दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: राजकुमार कुशवाहा दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा के खाड़ुकदमा गांव के करीब 12 बच्चों ने एक साथ जहरीले फल खा लिए, जिस कारण सभी की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। 6 बच्चे की हालत नाजुक होने पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है। सभी 6 बच्चों को स्लाइन चढ़ाया गया।

बच्चों की तबियत डॉक्टरों के अनुसार अब सभी बच्चे खतरे से बाहर है। परिजनों ने बताया कि सभी बच्चे एक साथ स्कूल गए थे। वापस लौटने के दौरान बच्चों ने काजू के फल समझकर जहरीले फल को तोड़ा और उसके अंदर के बीज को निकालकर खा लिए। जहरीले फल खाने के साथ ही सभी की तबीयत बिगड़ गई। ...