Dumka News: जल जनभागीदारी अभियान के तहत एक्सपोजर विजिट का हुआ आयोजन
दुमका, अक्टूबर 9 -- Dumka News: जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, दुमका-01 की ओर से जल जनभागीदारी अभियान के तहत एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसके तहत आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला, दुमका और बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना (एमवीएस), हिजला का भ्रमण कराया गया। जिला स्तरीय जांच प्रयोगशाला में जिला आईईसी समन्वयक ने विद्यार्थियों को जल गुणवत्ता जांच के विभिन्न मानकों और पैरामीटर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए पानी की गुणवत्ता की जांच आवश्यक है। विद्यार्थियों ने जाना कि पेयजल की शुद्धता का आकलन किस प्रकार किया जाता है और इसके लिए किन मानकों की जांच की जाती है। इसके बाद विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.