दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के विलकांदी पंचायत में सोमवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में जलार्पण दिवस मनाई गई। जल जीवन मिशन के तहत निर्मित 5 की संख्या में जल मीनार को पंचायत के मुखिया शहदेव किस्कू को हस्तगत कराया गया। पंचायत के तंतलोई, जामजोड़ी, नीमडीह, मस्तागिर पाड़ा, खास टोला एवं जयतारा गांव में जल मीनार का निर्माण कराया गया है। अधिकांश घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है। इस दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों को संबोधन करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के बारे में विस्तारित जानकारी दी गई। जल मीनार की देख-भाल, साफ-सफाई आदि के विषय पर विस्तार से बताया गया। वहीं जल कनेक्शन लेनेवाले लाभुक को 2 रुपया प्रतिदिन मेंटेनेंस तथा अन्य शुल्क के रूप में देने की बात कही गई। बीडीओ ने ग्रामीणों को जल शपथ भी कराया गया। मौके...