दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत स्थित मोहलीडीह गांव के लोहिया भवन में शनिवार को आत्मा सहाय अनुदान योजना के तहत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार मंडल शामिल हुए। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में बीटीएम श्यामसुंदर सिंह और एटीएम मिथलेश कुसुम ने किसानों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से फसल बचाने के उपाय बताए। करेला किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और समाधान के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- Dumka News: कम वर्षा में बेहतर विकल्प है मोटे अनाज की खेती, किसानों को मिलेगा 3 हजार प्रति एकड़ अनुदान किसानों को कम पानी...