दुमका, अगस्त 21 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को दुमका स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध रक्त की यूनिट, भंडारण व्यवस्था, रक्त संग्रहण एवं वितरण की प्रक्रिया सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

रक्त की उपलब्धता की समीक्षा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ब्लड बैंक में विभिन्न रक्त समूहों के उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा करते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं तथा आमजनों के बीच नियमित रूप से रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए।

ब्लड बैंक शिफ्टिंग की प्रक्रिया उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि दिग्घी स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज ...