दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड सभागार में सीएससी स्टेट टीम एवं झारखंड ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जेआरजीबी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, एपीवाय, नए खाते खोलने, एईपीएस एवं राजस्व बढ़ाने के उपायों पर प्रशिक्षण दिया गया। सीएससी बैंकिंग टीम के रविन्द्र ने बैंकर्स एवं वीएलई को ग्राहकों तक अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने एवं आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रबंधक शुभम कुमार झा ने सभी बैंकर्स को ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रत्येक केंद्र पर सीएससी एवं बैंक की ब्रांडिंग, पोलिसी सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jamshedp...