दुमका, सितम्बर 3 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर का जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के उद्देश्य से सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च कहा कि पिछले...