दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: बाबा बासुकीनाथ पार्वती महाविद्यालय जरमुंडी में आयोजित एकदिवसीय जरमुंडी क्रिएटर मीटअप 2026 में सोशल मीडिया क्रिएटर्स और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। मीटअप का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत बासुकीनाथ की अध्यक्ष वीणा देवी ने फीता काटकर किया। जरमुंडी क्रिएटर मीटअप का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने वाले क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करना, उनके अनुभवों का आदान-प्रदान करना और उन्हें बेहतर एवं सकारात्मक कंटेंट बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में शामिल क्रिएटर्स ने एक-दूसरे से मुलाकात की और डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाले वायरल भाई-बहन को सम्मान...